शेयर मंथन में खोजें

भारत सीपीआई और अमेरिका के आईआईपी आँकड़ों से संकेत लेंगे बाजार : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच निफ्टी ने गैप-डाउन शुरुआत की, जिससे कमजोर शुरुआत के साथ पूरे सत्र में निरंतर दबाव बना रहा। सूचकांक 1.1% के नुकसान के साथ 24,008 के स्तर पर बंद हुआ।

व्यापक बाजार भी फिसल गये, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 और स्माॅलकैप 100 में क्रमश: 0.1% और 0.6% की गिरावट रही। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी खरीदारी जारी रखी, जिसमें इस महीने में अब तक निवेश 11656 करोड़ रुपये पर पहुँच गया और बाजार को भी थोड़ा सहारा मिला।   

क्षेत्रीय प्रदर्शन मिश्रित रहा। निफ्टी पीएसयू बैंक सर्वाधिक बढ़ने वाला क्षेत्र बन कर उभरा, इसमें 1.6% की वृद्धि रही, जबकि निफ्टी रियल्टी सूचकांक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और ये 2.4% फिसल गया। भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर रक्षा क्षेत्र पर ध्यान और खर्च में वृद्धि की उम्मीदों से रक्षा स्टॉक में मजबूत गति देखने को मिली।

इसके विपरीत, परिचालन व्यवधान और पर्यटन माँग घटने की चिंताओं के बीच होटल और विमानन स्टॉक में गिरावट आयी। निवेशकों का फोकस वर्तमान में चल रहे चौथी तिमाही के आय के मौसम पर बना रहेगा, क्योंकि टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसी प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे घोषित होने के लिए शेष हैं। 

इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर अंतर्दृष्टि के लिए भारत के खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और अमेरिका के औद्योगिक उत्पादन आँकड़ों जैसे प्रमुख संकेतकों पर करीबी से नजर रखी जायेगी। 

(शेयर मंथन, 09 मई 2025) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख