शेयर मंथन में खोजें

लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी, Sensex Nifty में रह सकता है सतर्क कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (05 जून) को सतर्क कारोबार शुरुआत देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.20 बजे के आसपास 4.00 अंकों की मामूली नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% के अंतर के साथ 24732.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले बुधवार (04 जून) को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की थी। इसके बाद बाजार में शुरुआती करेक्‍शन देखने को मिला। हालाँकि निम्‍न स्‍तरों से बाजार में वापसी आयी ये फिर से हरे निशान में पहुँँचने में कामयाब रहे। इसके बाद दोनों सूचकांक में तेजी बनी रही और ये आगे बढ़ते रहे। सत्र समाप्‍त‍ि से कुछ समय पहले बाजार ने द‍िन का उच्‍च स्‍तर छुआ और वहाँ से थोड़ा नीचे आकर हरे निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 77.70 अंकों की तेजी आयी और ये 0.32% जोड़ कर 24,620.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 260.74 अंक की बढ़त के साथ 80,998.25 के स्तर पर पहुँच गया और 0.32% की वृद्ध‍ि के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में आज 88.99 अंकों की नरमी है और ये 0.24% की सुस्‍ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 205.27 अंक जोड़ कर 0.87% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 43.04 अंकों की वृद्ध‍ि नजर आ रही है और ये 1.55% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 2.30 अंकों की सुस्‍ती है और ये 0.07% टूट कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में बुधवार (04 जून) को तेजी के साथ कारोबार हुआ। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 14.27 अंकों की तेजी आयी और ये 0.16% के अंतर के साथ 8,801.29 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 40.83 अंकों की वृद्ध‍ि के साथ 7,804.67 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 184.86 अंकों की उछाल के साथ 24,276.48 के स्तर पर आ गया और 0.76% जोड़ कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में बुधवार (04 जून) को मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 91.90 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.22% टूट कर 42,427.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.32% या 61.53 अंकों की तेजी के साथ 19,460.49 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 0.44 अंक या 0.01% की वृद्ध‍ि के साथ 5,970.81 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख