शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के लाभ में हुई 58.6% की बढ़त

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी के लाभ में 58.6% और आमदनी में 41.94% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 237 करोड़ रुपये और 1,096 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ और आमदनी बढ़ कर 376.3 करोड़ रुपये और 1,555.7 करोड़ रुपये हो गया।
आयशर मोटर्स के बेहतर तिमाही नतीजों का सकरात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर गुरुवार के 21,075.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शानदार बढ़त के साथ 21,555.00 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख