शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) को हुआ 270.3 करोड़ रुपये का लाभ

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के तिमाही लाभ में 47.5% की बढ़त हुई है।

इसके साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 29% की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 182.2 करोड़ रुपये और 573 करोड़ रुपये रही थी। चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ और आमदनी बढ़ कर 270.3 करोड़ रुपये और 739.3 करोड़ रुपये हो गये।
मुथूट फाइनेंस के बेहतर तिमाही नतीजों से इसके शेयर भाव में मजबूती आयी है। बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 318.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 330.00 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख