शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से चढ़ा पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) का शेयर

पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) के शेयर में 3.5% से अधिक की मजबूती है।

514 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर से आज सुबह से कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। कंपनी को यह ठेके भंडार गृह, फैक्ट्री, हैंगर, पाइपरैक ढाँचा, सोलर स्ट्रक्चर्स और दूरसंचार टावरों के लिए मिले हैं।
उधर बीएसई में पेन्नार इंडस्ट्रीज का शेयर 45.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 48.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 1.60 रुपये या 3.52% की बढ़ोतरी के साथ 47.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख