शेयर मंथन में खोजें

फ्लिपकार्ट (Flipkart) से साझेदारी के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर आज 11,590.00 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा।

मंगलवार को कंपनी ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। कंपनी ने साझेदारी के जरिये मैगी स्पेशल मसाला नूडल्स पेश करने का ऐलान किया। दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के अनुसार उपभोक्ताओं को मंगलवार 21 अगस्त से ही फ्लिपकार्ट पर मैगी स्पेशल मसाला नूडल्स की प्री-बुकिंग की सुविधा शुरू की गयी। यह उत्पाद 25-30 अगस्त तक विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा, जबकि इसके बाद यह देश भर में नेस्ले के नेटवर्क पर भी मिलेगा।
उधर बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर 10,887.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,885.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 11,590.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 647.20 रुपये या 5.94% की बढ़ोतरी के साथ 11,535.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख