शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के मुनाफे में 18.4% का इजाफा

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का मुनाफा 18.4% बढ़ा।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 479.65 करोड रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2018 की समान अवधि में 567.94 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एलआईसी हाउसिंग की शुद्ध ब्याज आमदनी 928.6 करोड़ रुपये से 7% बढ़ कर 994 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 3,648.24 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.03% अधिक 4,050.95 करोड़ रुपये रही।
वार्षिक आधार पर ही एलआईसी हाउसिंग के ऋण आवंटन 8,699 करोड़ रुपये से 10% अधिक 9,594 करोड़ रुपये के रहे, जिससे कंपनी का कुल ऋण पोर्टफोलियो 1.47 लाख करोड़ रुपये से 15% बढ़ कर 1.68 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया। हालाँकि इस दौरान एलआईसी हाउसिंग का शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.52% से घट कर 2.34% रह गया।
दूसरी तरफ एलआईसी हाउसिंग का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 1.90 रुपये या 0.33% की हल्की गिरावट के साथ 571.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 690.55 रुपये और निचला स्तर 456.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख