शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 1,698 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम से 1,698 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कार्य के तहत कंपनी को 30 महीनों के भीतर एक्सेस-कंट्रोल्ड नागपुर-मुंबई सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। ठेका मिलने से दिलीप बिल्डकॉन का शेयर सकारात्मक स्थिति में है।
बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 833.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 846.00 रुपये पर खुला। 12.35 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 4.35 रुपये या 0.52% की वृद्धि के साथ 838.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। अभी तक के कारोबार में दिलीप बिल्डकॉन का ऊपरी स्तर 848.95 रुपये और निचला स्तर 835.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख