शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय को एनसीएलटी की सहमति

खबरों के अनुसार एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) ने आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय को मंजूरी दे दी है।

करीब एक महीने पहले वोडा-आइडिया की विलय योजना को दूरसंचार विभाग ने हरी झंडी दिखायी थी। गौरतलब है कि वोडा-आइडिया के विलय से तैयार होने वाली कंपनी की बाजार हिस्‍सेदारी लगभग 35% होगी, जो एयरटेल को पछाड़ कर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी। इसके उपभोक्ताओं की संख्‍या करीब 43 करोड़ होगी।
उधर बीएसई में आइडिया का शेयर 49.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 52.50 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे के आस-पास आइडिया के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 50.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख