शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एमसीएक्स, डीएलएफ, डीएचएफएल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और दिलीप बिल्डकॉन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एमसीएक्स, डीएलएफ, डीएचएफएल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और दिलीप बिल्डकॉन शामिल हैं।

जेबीएफ इंडस्ट्रीज - कैपरी ग्लोबल एडवाइजरी ने कंपनी के 5 लाख शेयर बेचे।
डीएलएफ - राजधानी इन्वेस्टमेंट्स ऐंड एजेंसीज ने डीएलएफ के 1.62 करोड़ शेयर खरीदे हैं।
वोकहार्ट - कंपनी को 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिली।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स - बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
हैथवे केबल - कंपनी ने प्रमोटर ग्रुप कंपनी से 100 करोड़ रुपये जुटाये।
डीएचएफएल - कंपनी डिबेंचर जारी करके 2,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
एलऐंडटी इन्फोटेक - पूर्णकालिक निदेशक आफताब जैदुल्लाह ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज - चंदा कोचर कंपनी को बोर्ड में फिर से नियुक्त।
इलाहाबाद बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
दिलीप बिल्डकॉन - इकाई को 1,698 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
पीएनसी इन्फ्राटेक - कंपीन को 1,999.52 करोड़ रुपये का सड़क परियोजना कार्य मिला।
एमसीएक्स - सहायक कंपनी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज क्लियरिंग कॉर्पोरेशन 3 सितंबर से कारोबार शुरू करेगी। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख