शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर 312.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 314.55 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 320.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में आईटीसी का शेयर 6.50 रुपये या 2.08% की बढ़ोतरी के साथ 319.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
आज सिगरेट निर्माता आईटीसी के शेयर को संभवत: भारत में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध की खबर से सहारा मिला। बता दें कि मेक्सिको, ब्राजील, सिंगापुर, उरुग्वे और कंबोडिया के बाद भारत ने भी ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ई-सिगरेट पर प्रतिबंध से आईटीसी को फायदा मिल सकता है। हालाँकि आईटीसी भी ई-सिगरेट क्षेत्र में शुरुआत करने की योजना बना रही थी, मगर अब कंपनी के लिए प्रतियोगिता कम होगी। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख