शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिलने पर उछला ल्युपिन (Lupin) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के शेयर में आज 4% से अधिक की मजबूती आयी है।

ल्युपिन को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने पोटेशियम क्लोराइड ओरल सॉल्युशन के लिए मंजूरी दे दी है, जो एक अन्य दवा कंपनी जीनस के पोटेशियम क्लोराइड ओरल सॉल्युशन यूएसपी का जेनेरिक संस्करण है। यह दवा मिनरल सप्लिमेंट है, जो रक्त में पोटेशियम की कम मात्रा का इलाज और रोकथाम करती है।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 893.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 897.20 रुपये पर खुला। 3.05 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 39.15 रुपये या 4.38% की मजबूती के साथ 932.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 939.80 रुपये और निचला स्तर 880.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख