शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) की सहायक कंपनी 03 सितंबर से शुरू करेगी कारोबार

स्वतंत्र कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) की सहायक कंपनी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन (एमसीएक्ससीसी) 03 सितंबर से कारोबार शुरू करेगी।

यह भारत में कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में पहली क्लीयरिंग कॉर्पोरेशन है। एमसीएक्ससीसी सुरक्षित प्रतिपक्ष जोखिम प्रबंधन और पोस्ट-ट्रेड सेवाएँ, जो जोखिम को कम करने में मदद करेंगी, प्रदान करेगी। कारोबार शुरू करते समय कंपनी के पास 230 करोड़ रुपये से अधिक का निपटान गारंटी फंड (एसजीएफ) होगा।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 824.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 825.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी भाव 839.45 रुपये और निचला भाव 824.00 रुपये का रहा। अंत में एमसीएक्स का शेयर 2.25 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 826.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख