शेयर मंथन में खोजें

तो आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को इसलिए मिली निदेशक समूह की मंजूरी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निदेशक समूह ने हरी झंडी दिखा दी है।

बैंक को यह मंजूरी एलआईसी (LIC) को तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने के लिए डाकमत पत्र के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी लेने हेतू मिली है। शेयरधारकों की मंजूरी लेकर बैंक बीमा कंपनी को अपनी हिस्सेदारी के 14.90% शेयर जारी करेगा।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 60.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 61.10 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी भाव 63.20 रुपये और निचला भाव 60.55 रुपये का रहा। खास तौर से इसके शेयरों में अंतिम घंटे में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। अंत में आईडीबीआई बैंक का शेयर 1.75 रुपये या 2.87% की मजबूती के साथ 62.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख