शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो से ठेका मिलने से 12.5% उछला टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) का शेयर

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) से 81.30 करोड़ रुपये का ठेका मिलने से टेक्समो पाइप्स (Texmo Pipes) के शेयर में करीब 12.50% की उछाल आयी है।

टेक्समो पाइप्स को लार्सन ऐंड टुब्रो की चेन्नई इकाई से एचडीपीई पाइप का ठेका मिला है, जिसकी अवधि 9 महीने है।
बीएसई में टेक्समो पाइप्स का शेयर 24.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 26.90 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह 3.05 रुपये या 12.55% की तेजी के साथ 27.35 रुपये के भाव पर है। वहीं लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 1,357.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख