शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को ऐसीक्लोविर सोडियम इंजेक्शन के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिल गयी है।

इस इंजेक्शन का उत्पादन कंपनी के मौरेया, अहमदाबाद में स्थित संयंत्र में किया जायेगा। गौरतलब है कि ऐसीक्लोविर सोडियम इंजेक्शन एक वाइरसरोधी दवा है, जो शरीर में दाद के वायरस को फैलने से रोकती है।
दूसरी ओर बीएसई में जायडस कैडिला की मूल कंपनी कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले 392.25 रुपये पर खुल कर 402.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे यह 2.10 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 394.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख