शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने 50 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

आज कंपनी की अधिकृत समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी, जिन्हें बीएसई (BSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। 8.75% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों की मैच्योरिटी तिथि 20 जुलाई 2020 है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 466.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 463.05 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर में कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है। करीब 12 बजे यह 14.75 रुपये या 3.17% की गिरावट के साथ 451.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख