शेयर मंथन में खोजें

42.5% अधिक रहा मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का मुनाफा, शेयर उछला

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 42.5% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कमाये गये 344.89 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 491.55 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इस दौरान कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदनी 1,365.23 करोड़ रुपये से 19% अधिक 1,622.88 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 853.1 करोड़ रुपये से 31.4% की बढ़ोतरी के साथ 1,121.30 करोड़ रुपये रही।
अप्रैल-जून में साल दर साल आधार पर ही मुथूट फाइनेंस का सकल ऋण 16% अधिक 34,316 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी सहायक कंपनियों ने 102% की ऋण वृद्धि दर्ज की, जो कि 1,644 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,319 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में मुथूट फाइनेंस के शेयर पर परिणामों का सकारात्मक असर देखने को मिला। कंपनी का शेयर 399.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 405.05 रुपये पर खुलने के बाद 439.20 रुपये के भाव तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 28.05 रुपये या 7.02% की बढ़ोतरी के साथ 427.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख