शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) ने बढ़ायी एमएमआई ऑनलाइन (MMI Online) में हिस्सेदारी

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) ने एमएमआई ऑनलाइन (MMI Online) में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।

कंपनी ने एमएमआई ऑनलाइन के 18,28,300 इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो इसके कुल इक्विटी शेयरों के 37.41% हैं। इसके साथ ही जागरण प्रकाशन की एमएमआई ऑनलाइन में हिस्सेदारी 7.45% से बढ़ कर 44.92% हो गयी है। एमएमआई ऑनलाइन वेब व्यवसाय / प्रॉपर्टी / संपत्ति, पर्यवेक्षण, प्रचार और विपणन की कारोबारी कंपनी है।
उधर बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर 121.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 121.05 रुपये पर खुलने के बाद 118.75 रुपये के भाव तक फिसला। करीब पौने 2 बजे जागरण प्रकाशन के शेयरों में 1.25 रुपये या 1.03% की गिरावट के साथ 120.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख