शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद सीएंट (Cyient) के शेयर में 5% की जोरदार उछाल

सेंसेक्स में 250 अंकों से अधिक की गिरावट के बावजूद सीएंट (Cyient) के शेयर में 5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता सीएंट के संयुक्त उद्यम, सीएंट सॉल्युशंस ऐंड सिस्टम्स, को भारतीय सेना की एक इकाई से हाई-ऐल्टिट्यूड हवाई निगरानी हेतू स्पाईलाइट मिनी यूएवी सिस्टम के लिए ठेका मिला है। सीएंट सॉल्युशंस ऐंड सिस्टम्स में सीएंट की साझेदार इजराइल की तकनीकी कंपनी ब्लूबर्ड एयरो सिस्टम्स है।
उधर बीएसई में सीएंट का शेयर 730.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 745.00 रुपये पर खुलने के बाद 774.40 रुपये के भाव तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे सीएंट के शेयरों में 40.15 रुपये या 5.50% की तेजी के साथ 770.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख