शेयर मंथन में खोजें

कर्मचारियों के वेतन में देरी की खबर से गिरा जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 2.50% से अधिक की कमजोरी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज ने अपने 20% कर्मचारियों के वेतन में देरी कर दी है। हालाँकि बाकी 80% कर्मियों का वेतन सही समय पर दे दिया गया है। जेट एयरवेज संकट से उबरने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। साथ ही कंपनी का ध्यान विभिन्न माध्यमों से वित्त जुटाने पर भी है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 272.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 265.90 रुपये पर खुलने के बाद 263.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अभी तक के कारोबार में यह हरे निशान में नहीं आ पाया है। करीब 2.55 बजे जेट एयरवेज के शेयरों में 7.60 रुपये या 2.79% की कमजोरी के साथ 264.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख