शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को मिली 500 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को 500 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी राइट्स इश्यू के जरिये इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस मामले के लिए हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन के निदेशक मंडल ने एक विशेष समिति का गठन किया था। हालाँकि इसके लिए राइट्स इश्यू के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेनी है।
बीएसई में हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन का शेयर 14.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 14.75 रुपये पर खुलने के बाद 14.23 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 0.14 रुपये या 0.96% की कमजोरी के साथ 14.51 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख