शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और इसके प्रमोटरों ने मोनेट इस्पात में खरीदी 88% हिस्सेदारी

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) और इसके प्रमोटरों ने मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) में 88% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी दिवालिया प्रस्ताव कार्यवाही पूरी होने के बाद अधिग्रहित की है। इससे पहले दिवालिया मोनेट इस्पात के अधिग्रहण के लिए एनसीएलटी ने जेएसडब्ल्यू स्टील और एयॉन इन्वेस्टमेंट की सामूहिक 2,875 करोड़ रुपये की निविदा को मंजूरी दे दी थी। 15 लाख टन संपत्ति वाली मोनेट इस्पात के लिए केवल एयॉन-जेएसडब्ल्यू ने ही बोली लगायी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 390.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 389.95 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 401.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 7.45 रुपये या 1.91% की मजबूती के साथ 398.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख