शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने किये शेयर आवंटित

आज अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) की नामांकन, पारिश्रमिक तथा मुआवजा समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 1,500 इक्विटी शेयरों के आवंटन का निर्णय लिया गया, जिससे कंपनी की इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 2,74,62,58,690 रुपये की हो गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,201.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 4,175.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 4,250.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि 4,111.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 28.95 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 4,172.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख