शेयर मंथन में खोजें

सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) : प्रमोटरों ने बढ़ायी हिस्सेदारी

विद्युत स्विच निर्माता सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) के प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ायी है।

प्रमोटरों ने सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी 2% हिस्सेदारी बढ़ायी है। इसके साथ ही कंपनी में प्रमोटरों का कुल हिस्सा 34% से बढ़ कर 36% हो गया है। इस खबर से सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भाव में 1% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में 166.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 171.25 रुपये पर शुरुआत के बाद सेल्जर का शेयर 171.25 रुपये तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 1.38% की बढ़ोतरी के साथ 169.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। पिछले 52 हफ्तों में सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 248.90 रुपये तक चढ़ा और 149.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख