शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने मिलाया अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी डक क्रीक टेक्नोलॉजीज (Duck Creek Technologies) के साथ साझेदारी की है।

साझेदारी के तहत विप्रो डक क्रीक के विश्व भर में बीमा क्षेत्र के ग्राहकों को कार्यान्वयन सेवाएँ और संबंधित सॉफ्टवेयर तथा डेटा समाधानों का व्यापक पोर्टफोलियो पेश करेगी। विप्रो डक क्रीक प्लेटफॉर्म के लिए सिस्टम्स इंटीग्रेशन, कन्फिग्युरेशन और सपोर्ट सर्विसेज मुहैया करेगी, जिनमें पॉलिसी, रेटिंग, बिलिंग, दावे, डेटा इनसाइट्स और डिजिटल कार्य शामिल हैं।
साझेदारी की खबर से विप्रो के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। 323.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 324.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 329.35 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके 52 हफ्तों के शिखर (334.75 रुपये) के करीब है। 11 बजे के करीब विप्रो के शेयरों में 5.55 रुपये या 1.72% की बढ़ोतरी के साथ 328.90 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख