शेयर मंथन में खोजें

विराट कोहली (Virat Kohli) बने हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के ब्रांड एम्बैस्डर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के ब्रांड एम्बैस्डर बन गये हैं।

मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प ने इसकी घोषणा की। कोहली हीरो मोटोकॉर्प के साथ अपनी पारी की शुरुआत नयी एक्सट्रीम 200आर (Xtreme 200R) प्रीमियम मोटरसाइकिल के लिए अभियान से करेंगे। एक्सट्रीम 200आर की कीमत 89,900 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
हीरो मोटोकॉर्प ने विराट कोहली के साथ किये गये समझौते की अवधि और रकम की जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि क्रिकेट की उच्चतम प्रशासनिक परिषद आईसीसी (ICC) के साथ साझेदारी के अलावा हीरो मोटोकॉर्प क्रिकेट से जुड़ी रही है।
हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर इस खबर का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 3,178.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,209.95 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 10.40 बजे के करीब 14.25 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 3,163.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख