शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने नेपाल के सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में रखा कदम

प्रमुख दो-तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने नेपाल के सुपर प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में शुरुआत की है।

कंपनी ने नेपाल में मंगलवार को आरआर 310 (टीवीएस अपाचे 310) पेश करने के साथ ही देश में एक नये क्षेत्र में शुरुआत की है। टीवीएस मोटर ने नेपाल के नेशनल ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑटो-शो में अपनी आरआर 310 पेश की। इस मौके पर टीवीएस ने नेपाल को कंपनी के लिए एक मह्तवपूर्ण बाजार बताया है।
हालाँकि आज टीवीएस मोटर के शेयर पर इस खबर का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 574.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 570.00 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 10.20 बजे के करीब 0.70 रुपये या 0.12% की हल्की कमजोरी के साथ 573.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख