शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, सिप्ला, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, सिप्ला, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल शामिल हैं।

सन फार्मा - यूएसएफडीए सन फार्मा के मोहाली संयंत्र का निरीक्षण कर रही है।
सिप्ला - दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य नियामक ने कंपनी के एचआईवी के लिए नवीनतम प्रथम-पंक्ति ट्रिपल-संयोजन एंटीरेट्रोवायरल (एआरवी) उपचार को हरी झंडी दिखा दी।
अदाणी ग्रीन - अदाणी ग्रीन ने नयी सहायक कंपनी शुरू की।
सद्भाव इंजीनियरिंग - कंपनी ने 190 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये।
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क - अगले कुछ महीनों में कंपनी सैटिन फिनसर्व के एनबीएफसी लाइसेंस के लिए आरबीआई के पास आवेदन करेगी।
यस बैंक - बैंक के 4,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बेसल III टायर 2 बॉन्ड को केयर रेटिंग से एएए रेटिंग प्राप्त हुई।
गोदरेज एग्रोवेट - गोदरेज एग्रोवेट का बोर्ड 14 सितंबर को कंपनी के साथ एस्टेक लाइफसाइंसेस (सहायक कंपनी) के विलय की योजना पर विचार करेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो को ट्राई 34 लाख रुपये के जुर्माने का डिमांड नोटिस मिला है।
भारती एयरटेल - भारती एयरटेल को ट्राई 11 लाख रुपये के जुर्माने का डिमांड नोटिस मिला है।
एनटीपीसी - कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसने तालचेर थर्मल पावर परियोजना में निवेश के लिए वियार किया था।
विप्रो - विप्रो डक क्रीक टेक्नोलॉजीज के गठबंधन कार्यक्रम में शामिल हुई। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख