शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से चढ़ा ए2जेड इन्फ्रा (A2z Infra) का शेयर

आज ए2जेड इन्फ्रा (A2z Infra) के शेयर में 3% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी को नेपाल सरकार के उद्यम नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथोरिटी से 11/.04 केवी वितरण सिस्टम के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करने के लिए 94.87 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर 18.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 18.80 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद करीब पौने 11 बजे एक उछाल के साथ यह 20.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 3.43% की मजबूती के साथ 19.60 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख