शेयर मंथन में खोजें

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) ने किया पुर्तगाली कंपनी के साथ करार

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) ने पुर्तगाल की प्रमुख मनोरंजन और दूरसंचार सेवा प्रदाता एनओएस, एसपीजीएस (NOS, SPGS) के साथ समझौता किया है।

दोनों कंपनियों के बीच करार के तहत एक डिजिटल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Digital Centre of Excellence) शुरू किया जायेगा। यह सेंटर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन उपक्रमों पर केंदित होगा, जिन्हें नेक्स्ट-जेन सेवाओं, उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और पोर्टफोलियो में परिचालन दक्षता को बेहतर करने के लिए तैयार किया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर 1,310.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,309.00 रुपये पर खुल कर 1,329.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 13.25 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 1,324.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख