शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस जियो की नयी पेशकश, 399 रुपये वाले प्लान पर 100 रुपये का कैशबैक

reliance jio logo

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के नेटवर्क को शुरू हुए दो साल पूरे हो गये हैं।

इस मौके पर कंपनी ने एक ऑफर पेश किया है। जियो 399 रुपये वाले प्लान पर 100 रुपये का कैशबैक दे रही है। यह ऑफर 21 सितंबर तक वैध है। मगर इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, जियो उपभोक्ताओं को माईजियो (MyJio) ऐप्प पर फोनपे (PhonePe) के माध्यम से भुगतान करना होगा।
उधर बुधवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 14.25 रुपये या 1.15% की मजबूती के साथ 1,252.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 780.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख