शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) के संयुक्त उद्यम ने आंध्र प्रदेश में खोला नया आईटी केंद्र

एचसीएल एसएसएचएस फैसिलिटी (HCL SSHS Facility) ने विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में एक नया अत्याधुनिक आईटी केंद्र शुरू किया है।

एचसीएल एसएसएचएस फैसिलिटी, आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) और अमेरिका की स्टेट स्ट्रीट कॉर्पोरेशन (State Street Corporation) के बीच संयुक्त उद्यम है, जिसकी शुरुआत 2012 में की गयी थी।
63,000 वर्ग फीट में फैला नया आईटी केंद्र गानावरम, विजयवाड़ा के मेधा टेक पार्क में स्थित है, जिससे 1,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
उधर बुधवार को बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1.60 रुपये या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 1,084.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,106.60 रुपये और निचला स्तर 825.10 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख