शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) ने एमसीएलआर (MCLR) में हल्की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.15%, एक महीने के लिए 8.35% से 8.40%, तीन महीनों के लिए 8.50% से 8.55%, 6 महीनों के लिए 8.60% से 8.65% और एक साल की अवधि के लिए 8.80% से 8.85% कर दी हैं। बैंक की नयी एमसीएलआर 14 सितंबर से प्रभावी है।
उधर बीएसई में बुधवार को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। बैंक का शेयर 0.23 रुपये या 1.97% की गिरावट के साथ 11.46 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 22.80 रुपये और निचला स्तर 10.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख