शेयर मंथन में खोजें

सिटी नेटवर्क्स (SITI Networks) पेश करेगी अपना पहला हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स

केबल सेवा प्रदाता सिटी नेटवर्क्स (SITI Networks) ने अपना पहला हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स "सिटी प्लेटॉप" पेश करने का ऐलान किया है।

सिटी प्लेटॉप कंपनी की नयी सेट टॉप बॉक्स सीरीज का पहला उपकरण होगा। सिटी प्लेटॉप में यूट्यूब, यूट्यूब किड्स और सिटी एचडी+ डिजिटल केबल टेलीविजन की सुविधा होगी। इसमें वाई-फाई रिसीवर होगा, जिससे उपभोक्ता अपने टीवी को स्मार्ट बनाने के लिए किसी भी आईएसपी के मौजूदा ब्रॉडबैंड कनेक्शन का उपयोग कर सकेंगे। सिटी नेटवर्क्स अपने नये सेट टॉप बॉक्स को शुरुआत में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा, दिल्ली और हरियाणा में लॉन्च करेगी।
उधर बीएसई में बुधवार को सिटी नेटवर्क्स का शेयर 0.07 रुपये या 0.63% की वृद्धि के साथ 11.23 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 28.00 रुपये और निचला स्तर 10.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख