शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने तेज किया बलेनो (Baleno) का उत्पादन

देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने ब्लॉकबस्टर मॉडल बलेनो (Baleno) के उत्पादन में बढ़ोतरी की है।

मारुति ने पिछले 8 महीनों में हैचबैच बलेनो के उत्पादन में 34% का इजाफा किया है। कंपनी ने बलेनो की माँग को देखते हुए इसके लिए प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिहाज से उत्पादन में वृद्धि का निर्णय लिया है।
अक्टूबर 2015 में बाजार में उतारने के बाद मारुति ने बलेनो की 4,50,000 से अधिक इकाइयाँ बेची हैं। साथ ही यह मार्च 2017 से प्रमुख 5 सर्वाधिक बिकने वाली कारों में बनी हुई है।
उधर बीएसई में बुधवार को मारुति सुजुकी का शेयर 10.75 रुपये या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 8,502.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 10,000.00 रुपये और निचला स्तर 7,651.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख