शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) 285 करोड़ रुपये में खरीदेगी एचएससीसी (HSCC)

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) 285 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे में कंसल्टेंसी फर्म एचएससीसी (HSCC) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में एचएससीसी की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए निविदाएँ माँगी थी। इसके बाद जून 2018 में एनबीसीसी ने इसके लिए वित्तीय निविदा दाखिल की थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत अस्पताल सेवा परामर्श निगम (एचएससीसी) स्वास्थ्य देखभाल और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में परामर्श सेवाएँ देती है।
इस खबर से एनबीसीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 66.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 69.00 रुपये पर शुरुआत के बाद पौने 10 बजे के आस-पास यह 2.50 रुपये या 3.74% की बढ़ोतरी के साथ 69.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख