शेयर मंथन में खोजें

तो वोल्टास (Voltas) इसलिए करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार टाटा समूह (Tata Group) की एयर कंडीशनर निर्माता वोल्टास (Voltas) ने 1,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

कंपनी यह निवेश अपने तुर्की संयुक्त उद्यम की साझेदार आर्सेलिक (Arcelik) के साथ मिल कर अगले 4-5 सालों में गुजरात में एक घरेलू उपकरण संयंत्र स्थापित करने और इनकी मार्केटिंग गतिविधियों के लिए करेगी। वोल्टास घरेलू उपकरण क्षेत्र में 10% बाजार हिस्सेदारी प्राप्त कर अगले 7-8 सालों में 10,000 करोड़ रुपये की आमदनी की योजना बना रही है।
सकारात्मक खबर से वोल्टास के शेयर भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। 585.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 592.00 रुपये पर शुरुआत के बाद सवा 10 बजे के आस-पास यह 9.45 रुपये या 1.61% की बढ़ोतरी के साथ 595.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख