शेयर मंथन में खोजें

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने किया मयनमार की कंपनी के साथ करार

डिजिटल इन्फ्रा प्रदाता टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने मयनमार की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क ऑपरेटर कंपाना मिथिक के साथ करार किया है।

करार के तहत कंपाना टाटा कम्युनिकेशंस की स्थानीय आईजेडओ इंटरनेट डब्ल्यूएएन (IZO™ Internet WAN) साझेदार बन गयी है। कंपाना, टाटा के आईजेडओ क्लाउड सिस्टम की सेवा मयनमार में मौजूद बहुराष्ट्रीय कंपनियों को पहुँचायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 524.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 525.35 रुपये पर खुल कर 529.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 11 के करीब यह 2.15 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 526.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख