शेयर मंथन में खोजें

निदेशक समूह की मंजूरी मिलने से चढ़ा 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital) का शेयर

ब्रोकरेज और वित्तीय सलाहकार कंपनी 5पैसा कैपिटल (5Paisa Capital) के शेयर भाव में आज 2.50% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

5पैसा कैपिटल को राइट्स इश्यू के जरिये 10 रुपये मूल कीमत वाले 1,27,39,022 इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी इन शेयरों को 70 रुपये के अधिमूल्य (Premium) के साथ 80 रुपये की दर से जारी करेगी। 5पैसा कैपिटल को राइट्स इश्यू से करीब 101.91 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में 5पैसा कैपिटल का शेयर 286.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 297.80 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह हरे निशान में बना हुआ है। 11.50 के करीब यह 7.45 रुपये या 2.60% की बढ़ोतरी के साथ 293.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख