शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने किया प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त

सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) की लेखा परीक्षा समिति ने प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त कर दिया है।

बुधवार को हुई बैठक में एसबीआई की इस समिति ने तत्काल प्रभाव से प्रशांत कुमार की नियुक्ति की है। हालाँकि बैंक में वे पहले से उप-प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे हैं। वे एसबीआई से 1983 में बतौर परिवीक्षाधीन अधिकारी जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने समूह की विभिन्न इकाइयों में कई जिम्मेदारियाँ निभायी हैं।
प्रशांत कुमार ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से विज्ञान में स्नातक और एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है।
दूसरी तरफ बीएसई में एसबीआई का शेयर 285.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 290.00 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद अभी तक के सत्र के दौरान यह हरे निशान में बना हुआ है। करीब पौने 1 बजे सुवेन लाइफ के शेयरों में 4.55 रुपये या 1.59% की तेजी के साथ 290.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख