शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेकनोलॉजीज (HCL Technologies) ने रखा शेयरों की वापस खरीद का प्रस्ताव

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेकनोलॉजीज (HCL Technologies) ने शेयरों की वापस खरीद (Buyback) का प्रस्ताव रखा है।

कंपनी का बायबैक ऑफर 18 सितंबर से 03 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस दौरान एचसीएल 3.63 करोड़ शेयरों (कुल इक्विटी शेयरों के 2.61%) को 1,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 4,000 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,084.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,080.05 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद सवा 11 बजे तक इसका रुख ऊपर की ओर रहा, मगर इसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी। 1,067.90 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 1.40 बजे के आस-पास एचसीएल टेक के शेयरों में 14.45 रुपये या 1.33% की गिरावट के साथ 1,070.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख