शेयर मंथन में खोजें

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) ने एयरटेल डिजिटल टीवी के साथ किया साझेदारी का विस्तार

टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) ने एयरटेल की डीटीएच इकाई एयरटेल डिजिटल टीवी (Airtel Digital TV) के साथ साझेदारी का विस्तार किया है।

टाटा इलेक्सी एयरटेल के इनोवेटिव हाइब्रिड सेट-टॉप-बॉक्स 'इंटरनेट टीवी' के लिए ऐप्पलिकेशन सॉफ्टवेयर तैयार करेगी, जिससे उपभोक्ताओं को आकर्षक डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। इंटरनेट टीवी के लिए दोनों कंपनियों के बीच मौजूदा साझेदारी की सफलता को आगे बढ़ाते हुए नये समझौते से इनके टेलीविजन सेटों पर उभोक्ताओं के डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर 1,330.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,335.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद शुरुआती सत्र में इसमें थोड़ी गिरावट आयी, मगर पौने 10 बजे के करीब इसने ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 17.95 रुपये या 1.35% की बढ़त के साथ 1,348.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख