शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने किया नयी शाखा का शुभारंभ

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने अपनी एक नयी शाखा खोली है।

बैंक की यह नयी शाखा पुणे (महाराष्ट्र) के उपनगर पिंपरी में स्थित है। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 605 हो गयी है। हालाँकि नयी शाखा खुलने की खबर के बावजूद बैंक के शेयर में आज कमजोरी आयी है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 185.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 185.05 रुपये पर खुला। आज बैंक के शेयर में लाल रेखा के नीचे ही उठापटक देखने को मिली है। सवा 3 बजे के आस-पास इसके शेयरों में 2.95 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 183.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में सिटी यूनियन बैंक के शेयर का ऊपरी भाव 207.15 रुपये और निचला स्तर 133.62 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख