शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट के साथ विलय की खबर से चढ़ा ऐस्टेक लाइफसाइंसेज का शेयर

पशु आहार और कृषि व्यवसाय कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) के निदेशक समूह ने सहायक इकाई ऐस्टेक लाइफसाइंसेज (Astec LifeSciences) के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दे दी है।

इसके लिए गोदरेज एग्रोवेट ऐस्टेक के प्रति 10 रुपये वाले 10 शेयरों के बदले 10 रुपये प्रति वाले 11 शेयर जारी और आवंटित करेगी। हालाँकि इस योजना के लिए अभी एनसीएलटी, शेयर सूचकांकों, बाजार नियामक सेबी, विभिन्न सांविधिक मंजूरी और दोनों कंपनियों के लेनदारों तथा शेयरधारकों की सहमति ली जायेगी।
उधर बीएसई में ऐस्टेक लाइफसाइंसेज का शेयर 590.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 600.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 662.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 21.20 रुपये या 3.59% की बढ़ोतरी के साथ 612.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं 593.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद गोदरेज एग्रोवेट का शेयर 10.45 रुपये या 1.81% की वृद्धि के साथ 587.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख