शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

आज वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी (HDFC) की आवंटन समिति की बैठक हुई।

बैठक में वारंटधारकों द्वारा वारंटों के परिवर्तन (Conversion) पर 2 रुपये प्रति वाले 12,66,500 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया गया। इससे एचडीएफसी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी 3,38,68,34,876 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में आज एचडीएफसी के शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा। एचडीएफसी का शेयर 1,877.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,890.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,930.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 50.70 रुपये या 2.70% की बढ़ोतरी के साथ 1,928.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख