शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy), वोल्टास (Voltas) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में रैनबैक्सी (Ranbaxy) और वोल्टास (Voltas) में खरीदारी, जबकि सेल (SAIL) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर रैनबैक्सी को 541 रुपये के ऊपर खरीद कर 551, 556 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 536 रुपये है। वोल्टास को 126 रुपये के ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 128.70, 130 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 124.70 रुपये का है। दूसरी ओर, सेल का भाव 85 रुपये के नीचे इसमें बिकवाली करके 83.30, 82.50 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 85.80 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 85.80 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। जयप्रकाश एसोसिएट्स को भी 84.30 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 85.20 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 82.50, 81.80 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख