शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), डाबर इंडिया (Dabur India) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और डाबर इंडिया (Dabur India) में खरीदारी, जबकि हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और यूनाइटेड फॉस्फोरस (United Phosphorus) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर अंबुजा सीमेंट को 216.20 रुपये के ऊपर खरीद कर 220.40, 222.20 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 214 रुपये है। डाबर इंडिया को 135.50-135 रुपये के दायरे पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 138, 139.30 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 134 रुपये का है। दूसरी ओर, हीरो मोटोकॉर्प का भाव 1789-1785 रुपये के दायरे पर इसमें बिकवाली करके 1758, 1745 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 1801 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 1801 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। यूनाइटेड फॉस्फोरस को भी 123.50 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 124.80 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 121, 120 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख