शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy), सन टीवी (Sun TV) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में रैनबैक्सी (Ranbaxy)और सन टीवी (Sun TV) में खरीदारी जबकि मारुति (Maruti) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर रैनबैक्सी को 548.50 रुपये के ऊपर खरीद कर 556.50, 560 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 544.5 रुपये है। सन टीवी को 363.50 और 363 रुपये के दायरे पर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 369.50, 372 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 360 रुपये का है। दूसरी ओर, मारुति का भाव 1354-1350 रुपये के दायरे पर इसमें बिकवाली करके 1332, 1322 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 1362 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 1362 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। टेक महिंद्रा को भी 943 रुपये के नीचे बेचने की सलाह दी गयी है। इसमें घाटा काटने का स्तर 951 रुपये का है, जबकि इसके लक्ष्य भाव 927, 920 रुपये और इसके नीचे के हैं। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख