शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईटीसी (ITC) खरीदें : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज के एकदिनी कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और आईटीसी (ITC) में खरीदारी जबकि एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) और जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power) में बिकवाली की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर कोटक महिंद्रा बैंक को 629 रुपये के ऊपर खरीद कर 639/644 और इससे ऊपर के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 624 रुपये है। आईटीसी को 290.50 और इससे ऊपर खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में लक्ष्य भाव 294.50/296.50 और इससे ऊपर एवं घाटा काटने का स्तर 288.5 रुपये का है।
दूसरी एक्साइड इंडस्ट्रीज में 140.3 रुपये से नीचे इसमें बिकवाली करके 137.5/136 रुपये और इसके नीचे का लक्ष्य रखें। इसके लिए घाटा काटने का स्तर 141.8 रुपये का है, यानी अगर आपकी बिकवाली के बाद यह ऊपर चढ़ने लगे और 141.8 रुपये का भाव आ जाये तो वहाँ सौदा काट लें। जिंदल स्टील एंड पावर में 382.50 रुपये के स्तर से नीचे बिकवाली कर 376.50/374 रुपये और इससे नीचे का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसमें घाटा काटने का स्तर 386 रुपये का है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2012) 

 


Comments 

shailender godara
0 # shailender godara -0001-11-30 05:53
i agree with you
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख